{"_id":"5d602c878ebc3e93c20299c2","slug":"three-miscreants-questioned-on-b-warrant-roorkee-news-drn3172817138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी वारंट पर लेकर तीन बदमाशों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी वारंट पर लेकर तीन बदमाशों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर कोतवाली पुलिस करीब डेढ़ साल पूर्व हुई लूटपाट के मामले में तीन बदमाशों को बी वारंट पर लेकर पूछताछ की है। तीनों को देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, एक अन्य बदमाश को भी जल्द ही बी वारंट पर लाने की तैयारी है।
डेढ़ साल पूर्व मंगलौर कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर कई ढाबों पर बदमाशों ने लूटपाट की थी। सात से आठ लोगों के साथ लूटपाट कर उनसे नगदी और अन्य सामान लूटा गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। बाद में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की देवबंद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ढाबों पर हुई लूटपाट के संबंध में अपनी संलिप्तता कबूल की थी। इस पर मंगलौर पुलिस ने देवबंद जेल में बंद तीनों बदमाशों ममरेज, शावेज और फारुख निवासी बड़गांव, थाना देवबंद को पूछताछ के लिए बी वारंट पर लाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। शुक्रवार को तीनों बदमाशों को बी वारंट पर रुड़की जेल लाया गया। यहां कोतवाल प्रदीप चौहान ने आरोपियों से मंगलौर क्षेत्र में हुई लूटपाट के बारे में पूछताछ की और बयान दर्ज किए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि तीनों बदमाशों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक अन्य बदमाश को भी वारंट पर लाया जाना है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।