{"_id":"671fe58f1f0358b9e60915d7","slug":"three-days-left-to-submit-the-exam-form-result-not-declared-roorkee-news-c-5-1-drn1031-535879-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: परीक्षा फार्म जमा करने में तीन दिन शेष, नहीं आया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: परीक्षा फार्म जमा करने में तीन दिन शेष, नहीं आया परिणाम
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परीक्षा फार्म जमा करने में अब महज तीन दिन शेष रह गए हैं लेकिन अब तक भी बीए, बीकॉम और बीएससी के कुछ सेमेस्टर के रिजल्ट नहीं आए हैं। समय से फार्म नहीं भरने वाले छात्र-छात्राओं पर विवि 31 मार्च के बाद विलंब शुल्क लगाएगा।
रुड़की में बीएसएम और मैथोडिस्ट पीजी कॉलेज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबंद्ध है। बीएसएम पीजी कॉलेज के बीकॉम में द्वितीय, बीए में द्वितीय और चतुर्थ व बीएससी में भी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है। इसी तरह से मैथोडिस्ट पीजी कॉलेज में भी बीकॉम आदि की छात्राओं का रिजल्ट नहीं आया है जबकि विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म जारी कर दिए हैं। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इसके महज तीन दिन ही शेष रह गए हैं।
विवि ने कहा कि यदि 31 अक्तूबर तक परीक्षा फार्म नहीं भरा जाता है तो विश्वविद्यालय विलंब शुल्क लेगा। छात्र-छात्राओं का कहना है कि परीक्षा को हुए पांच-छह माह बीत चुके हैं लेकिन विवि ने अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। उनका प्रवेश तक भी नहीं हुआ है। मैथोडिस्ट पीजी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभी कुछ रिजल्ट रुके हैं। इसको लेकर छात्राएं बेहद परेशान हैं। विवि ने 31 अक्तूबर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि रखी है। बिना रिजल्ट के परीक्षा फार्म कैसे भरे जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।