{"_id":"624efd2b87dda642b120c37d","slug":"three-children-including-two-real-brothers-died-by-drowning-in-the-pit-roorkee-news-drn4084366118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर में पानी में डूबने से हुई तीन किशोरों की मौत के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करती उप जिला?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठे के पास मिट्टी की खोदाई से बने गहरे गड्ढे में नहाते समय दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने तीनों शवों को बाहर निकाला। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से कस्बे में मातम पसर गया।
सुल्तानपुर कस्बे के पास स्थित ईंट भट्ठे के आसपास मिट्टी की खोदाई से गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इनमें पानी भरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला ढाब निवासी तस्लीम के दो बेटे रिहान (15), अनस (14) और जमशेद का बेटा रिहान (14) गड्ढे में नहाने गए थे। शाम तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच किसी ग्रामीण ने कस्बे में सूचना दी कि एक गड्ढे में शव तैरते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही तीनों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गड्ढे में बच्चों के शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाले। साथ ही पुलिस को सूचना दिए बिना शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तीनों किशोरों की गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने बिना सूचना दिए शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
रमजान में उजड़ीं परिवार की खुशियां
रमजान के पाक महीने में रोजेदार अपनी और परिजनों की सलामती के लिए रोजे रख रहे हैं। इसी दौरान कस्बे में दो भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत से इन परिवारों की खुशियां उजड़ र्गइं। रिहान और अनस की मौत से एक घर के दो चिराग एक साथ बुझ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रिहान और अनस की दो बड़ी बहनें हैं। वहीं, जमशेद के 14 वर्षीय बेटे रिहान की मौत से परिजनों ने सुधबुध खो दी है। परिजनों को बिलखते देख लोगों की आंखों में भी आंसू आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने परिवार को दी सांत्वना
तीन बच्चों की मौत की सूचना पर एसडीएम संगीता कन्नौजिया ने कस्बे में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बृहस्पतिवार को एसडीएम पहले घटनास्थल पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह मृतक किशोरों के घर पहुंचीं और परिजनों से वार्ता की। साथ ही परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।