फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three bike-riding youths opened fire on a villager

Roorkee News: बाइक सवार तीन युवकों ने ग्रामीण पर की फायरिंग

Fri, 09 Jan 2026 06:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Three bike-riding youths opened fire on a villager
रंजिश के कारण बाइक सवार तीन आरोपियों ने घर की गैलरी में चारपाई पर लेटे एक ग्रामीण पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए। इसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




मुंडलाना निवासी बीरम पाल ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था लेकिन आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। बृहस्पतिवार देर शाम को वह घर की गैलरी में चारपाई डालकर सोने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी बाइक से उसके घर आए और जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने उस पर तीन फायर किए। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय व कुलबीर निवासी मुंडलाना और सत्यम निवासी टोडाकल्याणपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed