{"_id":"62a89fa9ca64860506620e27","slug":"three-arrested-with-stolen-bike-and-parts-roorkee-news-drn414534373","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक और पार्ट्स के साथ तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक और पार्ट्स के साथ तीन दबोचे
विज्ञापन
रुड़की स्थित सिविल लाइंस कोतवाली में बाइक चोरी में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बाइक चोरी कर उनके पुर्जे निकालकर बेचने वाले तीन लोगों आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से चोरी की एक बाइक और बड़ी संख्या में पुर्जे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार और एसआई रणजीत खनेड़ा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मंगलवार सुबह टीम ढंडेरा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोक लिया। पीछे बैठे युवक के हाथ में बाइक का साइलेंसर था। पुलिस ने शक होने पर दोनों से पूछताछ की तो वह बहाना बनाने लगे।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि 29 मई को कर्नल एनक्लेव के पास से उन्होंने बाइक चोरी की थी। उनके पास उसी बाइक का साइलेंसर है। वह उसे बेचने रुड़की जा रहे थे। बाइक उन्होंने नगला इमरती में कबाड़ी इसरार को आठ हजार में बेच दी थी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर कबाड़ी के घर दबिश दी। वहां से चोरी की बाइकों के पुर्जे बरामद हुए। कबाड़ी ने पूछताछ में बताया कि वह मोटरसाइकिलों के पुर्जे अलग-अलग करके बेचते थे।
विज्ञापन
साथ ही पहचान छिपाने के लिए इंजन और चेसिस नंबर मिटा देते थे। अब तक वो कई मोटरसाइकिलों को इसी तरह बेच चुके हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोनू कश्यप और सचिन सैनी निवासी टोडा कल्याणपुर, इसरार कबाड़ी निवासी नगला इमरती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
तीसरी मंजिल पर मिले पुर्जे
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कबाड़ी के घर पर छापा मारा गया तो कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शक होने पर तीसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो बड़ी मात्रा में मोटर साइकिल के पुर्जे रखे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक और स्कूटी को तीसरी मंजिल पर ले जाकर उनके पार्ट अलग-अलग करता था।