{"_id":"68aca477347fedf39905799b","slug":"three-accused-of-attack-arrested-scissors-and-knife-recovered-roorkee-news-c-5-1-drn1027-772820-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, कैंची और चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, कैंची और चाकू बरामद
विज्ञापन
ग्राम अकबरपुर कालसो में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कैंची और चाकू बरामद किया गया है।
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कालसो में दो दिन पूर्व दो पक्षों मारपीट हो गई थी। इसमें गौरव नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को परिजनों ने रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया था। वहीं घायल के पिता कंवरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही विजयपाल, मुन्ना निवासी व अरुण निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर पर उसके पुत्र गौरव को कमरे में बंद कर जान से मारने की नीयत से कैंची व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।