फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands stolen in mobile shop

मोबाइल की दुकान में हजारों की चोरी

Sun, 16 Feb 2020 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen in mobile shop
रुड़की। चोरों ने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता चलने पर दुकान मालिक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी सालम की मेन रोड पर मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार दोपहर में वह दुकान के अंदर शीशे का गेट लगाकर किसी काम से बाहर चले गए। इसी बीच चोरों ने शीशे का गेट तोड़कर चोरी कर ली। सालम जब वापस आए तो गेट टूटा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा था जबकि काफी सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद सालम ने तहरीर देकर बताया कि चोर दुकान से तीन मोबाइल, हेडफोन, चार्जर और गल्ले में रखी सात हजार की नकदी ले गए हैं। साथ ही एक युवक पर चोरी का शक जताया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed