{"_id":"5d64248f8ebc3e01307704c6","slug":"thousands-stolen-after-breaking-lock-of-army-s-house-roorkee-news-drn317592894","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन
चोरों ने एक रिटायर फौजी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। फौजी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा एन्क्लेव (ढंडेरा) निवासी सुभाष चंद्र रिटायर फौजी हैं। सुभाष चंद्र ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह परिजनों के साथ लालकुुर्ती में चिकित्सक के पास दवाई लेने गए थे। चिकित्सक के यहां जाने से पहले उन्होंने मकान का ताला लगाया था। जब वह चिकित्सक के पास से वापस घर लौटे तो मेन गेट का दरवाजा टूटा पड़ा था। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। जबकि कमरे में रखी अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने चांदी के जेवर व बीस हजार की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने चोरी की जानकारी रात में ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही मकान के अंदर का मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। साथ ही शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ भी की। सुभाष चंद्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।