{"_id":"62012f0504dead72250f2726","slug":"those-who-do-not-talk-about-religion-are-applying-tilak-on-their-forehead-today-dhami-roorkee-news-drn403494591","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की बात न करने वाले आज लगा रहे माथे पर तिलक: पुष्कर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म की बात न करने वाले आज लगा रहे माथे पर तिलक: पुष्कर सिंह
विज्ञापन
लक्सर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधा
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो कभी धर्म की बात नहीं करते थे, वह आज माथे पर तिलक लगाकर धर्म की बात कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में चारधाम रेल परियोजना के साथ-साथ सड़कों का भी जाल बिछाया है। इसके अलावा कोविड वैक्सीन भी केंद्र सरकार ने फ्री में लगाने का काम किया है, जिससे कोरोना काल में लोगों को राहत मिली है।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली के लिए लक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जिसका मूल्य 1650 रुपये है, उसकी पहली, दूसरी और तीसरी डोज फ्री में लगाने का काम किया है। लॉकडाउन के दौरान देश और प्रदेश में सभी के कामधंधे चौपट हो गए थे। गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना चलाई। इसके तहत पांच किलो अनाज फ्री दिया गया। आयुष्मान योजना से बीमार व्यक्ति को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास भी मुहैया कराए गए हैं।
सरकार किसानों को किसान निधि के तहत प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दे रही है। कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने शासनकाल में मात्र घोटाले का काम किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पूर्व महामंत्री आनंद उपाध्याय, जसवीर सिंह बसेड़ा और उनके समर्थकों भाजपा की सदस्यता दिलाई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, गुजरात के सांसद मोहन भाई, प्रत्याशी संजय गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम सिंह वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, संतोष कश्यप, जितेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रजापति, गोपाल अग्रवाल, सविता चौधरी, किसान नेता निपेंद्र चौधरी और राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।