{"_id":"61c5e8e69618ca70617e6cf9","slug":"those-who-did-not-belong-to-the-family-what-will-happen-to-the-society-sumitra-roorkee-news-drn3997210126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो परिवार के नहीं हुए समाज की क्या होंगे : सुमित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो परिवार के नहीं हुए समाज की क्या होंगे : सुमित्रा
विज्ञापन
रुड़की आजाद नगर स्थित सैनी धर्मशाला में पत्रकारों से वार्ता करती यूपी के पूर्व मंत्री साहब सिंह ?
- फोटो : ROORKEE
पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी को अपना पति बताते हुए सुमित्रा सैनी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सैनी समाज के साथ मिलकर उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर चुनाव बहिष्कार की भी चेतावनी दी। कहा कि जो शख्स अपने परिवार का नहीं हो सकता वह किसी पार्टी का भी नहीं हो सकता।
शुक्रवार को सैनी धर्मशाला में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के बैनर तले प्रेसवार्ता कर सुमित्रा सैनी ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व दर्जाधारी साहब सिंह सैनी को अपना पति बताया। बेटे के साथ पहुंचीं सुमित्रा ने कहा कि कई साल पहले पति ने उन्हें और बेटे को अकेला छोड़ दिया था। बाद में पति ने खुद कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कहा कि कोर्ट ने साहब सिंह सैनी को हर महीने 15000 खर्च और वकील को बतौर खर्च 50 हजार रुपये देने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट इलाहाबाद पहुंचे। वहां भी कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।
आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनके पति निर्धारित खर्च नहीं दे रहे हैं। सुमित्रा के बेटे प्रदीप सैनी ने आरोप लगाया कि साहब सिंह सैनी झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। कानूनन अब भी सुमित्रा देवी उनकी पत्नी हैं। इस मौके पर आदेश सैनी सम्राट, रामपाल सैनी, अनिल सैनी, हुकम सिंह, पूर्व प्रधान धर्मपाल सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, साहब सिंह सैनी का कहना है कि उनका महिला से कोई रिश्ता नहीं है।