फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   This time all surveys will fail in the state: Gopal Rai

प्रदेश में जनता भाजपा-कांग्रेस से परेशान: गोपाल राय

Mon, 31 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
This time all surveys will fail in the state: Gopal Rai
मंगलौर में पत्रकारों से वार्ता करते दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय व अन्य। - फोटो : ROORKEE
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदेश में जनता भाजपा-कांग्रेस से परेशान हैं। इस बार जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। उत्तराखंड की जनता दिल्ली मॉडल पर पूरा विश्वास कर रही है। इस बार सभी सर्वे फेल होंगे और आप की सरकार उत्तराखंड में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

सोमवार कस्बे के बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से जनता पर राज थोपने का काम किया है। एक सवाल कि जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी की 67 सीटें आई थीं, उस समय सर्वे आम आदमी पार्टी की शून्य सीटें दिखा रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड के सैनिकों व सिपाहियों के शहीद होने पर एक करोड़ रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी। साथ ही बिजली, पानी की सुविधाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मंगलौर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी नवनीत राठी, मास्टर अमजद उस्मानी, संजय तिवारी, शुभम राठी व दिलशाद अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed