{"_id":"33fad0f7974c89e8acd9488e9412a6ee","slug":"thirke-people-on-bhangra-and-gidda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगड़ा और गिद्दा पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगड़ा और गिद्दा पर थिरके लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रामनगर में सोमवार की शाम लोहड़ी की धूम रही। पंजाब से आए कलाकारों ने भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। कलाकारों के साथ ही दर्शक भी थिरकते नजर आए। इससे पहले नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने लोहड़ी प्रज्ज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से लोहड़ी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब से आए कलाकारों ने एक के बाद एक पंजाबी गीतों पर समां बांध दिया। भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति के साथ ही हास्य व्यंग की प्रस्तुति ने लोगों को खूब गुदगुदाया। शाम सात के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। इससेे पहले शाम करीब सात बजे लोहड़ी प्रज्ज्वल्लित कर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। इसमें लोग एकत्रित होकर खुशियां मनाते हैं और मिल बांटकर प्रसाद खाते हैं। इस मौके पर मंडी समिति के अध्यक्ष और उत्तरांचल पंजाबी महासभा के उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर, ओम प्रकाश सेठी, जगदीश मेहंदीरत्ता, प्रदीप सचदेवा, नवीन गुलाटी, महेंद्र काला, तरुण सचदेवा, पंकज सतीजा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन