फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Third wave of corona will affect children'

बच्चों को प्रभावित करेगी कोरोना की तीसरी लहर

Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
'Third wave of corona will affect children'
बाल रोग विशेषज्ञ ने स्टाफ को कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी। इसलिए बच्चों को इससे बचाने और संक्रमित होने पर उनके इलाज में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को सिविल अस्पताल में आयोजित शिविर में रुड़की, मंगलौर, नारसन, इमलीखेड़ा, भगवानपुर, लक्सर और खानपुर में स्थित सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी, डॉक्टर, नर्स और फार्मेसिस्ट आदि को कोरोना की तीसरी लहर से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा ने कहा कि कोरोना की पहली लहर ने अधिकतर बुजुर्गों को निशाना बनाया था। दूसरी लहर में युवाओं को चपेट में लिया था। अब कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी। इसलिए हमें तीसरी लहर से बचने के लिए पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे पहले ये प्रयास करने होंगे कि बच्चे कोरोना की चपेट में न आएं। यदि बच्चे तीसरी लहर में चपेट में आते हैं तो इसके लिए सीएचसी और पीएचसी पर पहले से ही तैयारी रखनी होगी। उन्होंने स्टाफ को बच्चों में कोरोना के लक्षण और उसके उपचार के बार में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा इस बात का भी विशेष ध्यान रखना होगा कि यदि बच्चा कोरोना पीड़ित है तो उसका सीएचसी या पीएचसी पर इलाज संभव है या नहीं। यदि बच्चे की स्थिति गंभीर है तो बिना समय गंवाए उसे हायर सेंटर रेफर करना होगा। इस दौरान डॉक्टरों ने प्रश्न पूछकर अपनी आशंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण में डॉ. दिली रमन, डॉ. अभिमन्यु ठाकुर, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. हुरेमा, डॉ. निष्ठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed