{"_id":"68fbbd4a3af8f81644078e45","slug":"thieves-stole-wires-from-solar-power-plant-roorkee-news-c-5-1-drn1027-818487-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरों ने सौर ऊर्जा प्लांट से चोरी किए तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरों ने सौर ऊर्जा प्लांट से चोरी किए तार
विज्ञापन
ऑल्टो में आए चोर सौर ऊर्जा प्लांट से हजारों कीमत की तार और अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्लांट स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली के कुंआखेड़ा गांव निवासी ललित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका कुंआखेड़ा गांव से कचरा फैक्टरी की ओर जाने वाले मार्ग पर सौर ऊर्जा प्लांट है। 10 सितंबर को देर रात को ऑल्टो कार से चोर प्लांट पर आए और यहां लगाए गए हजारों कीमत के तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर से चोरों की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उनका पता नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।