फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves steal motor and cable from plot

चोरों ने प्लॉट से मोटर और केबिल किया चोरी

Fri, 09 Aug 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Thieves steal motor and cable from plot
एक प्लॉट से चोरों ने मोटर और केबल चोरी कर लिया। इसके बाद प्लॉट में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। चोरों की हरकत पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्लॉट मालिक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा में अनिल कुमार का एक प्लॉट है। इसमें उन्होंने फुलवारी समेत सब्जी में पानी देने के लिए ट्यूबवेल लगवाया है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने प्लॉट से मोटर और केबल चोरी कर लिया। इसके अलावा प्लॉट के अंदर सब्जी समेत अन्य सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। शुक्रवार सुबह अनिल प्लॉट पहुंचे तो पानी मोटर और केबल गायब देखी। उन्होंने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान दो संदिग्ध प्लॉट की तरफ आते नजर आए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed