फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves razed three houses in Preet Vihar

प्रीत विहार में चोरों ने तीन मकान खंगाले

Fri, 09 Aug 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves razed three houses in Preet Vihar
चोरों ने एक ही रात में तीन मकान को निशाना बनाया और हजारों का सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही रात में गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ प्रीत विहार में बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात तीन मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने टूटे ताले सड़क पर पड़े देखे तो वारदात की जानकारी हुई। घटना की सूचना मकान मालिकों को दी गई। सूचना पाकर नितिन त्यागी घर पहुंचे और अंदर जाकर छानबीन की। पता चला कि चोर उनके मकान से टोंटी समेत पेंट के डिब्बे आदि चोरी कर ले गए। वहीं, चोरों ने उनके पड़ोसी रामकुमार चौधरी समेत एक अन्य मकान को भी निशाना बनाया था। रामकुमार के मकान से भी हजारों का सामान गायब था। नितिन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मकान खरीदा है और प्लंबर के काम समेत रंगरोगन करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी है। उधर, एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed