फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There will be a five-hour power cut today

आज पांच घंटे बिजली कटौती के लिए रहे तैयार

Sat, 04 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
There will be a five-hour power cut today
पांच दिसंबर को पुहाना फीडर से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर जा रही 11 हजार की बिजली की लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसको लेकर करीब पांच हजार उपभोक्ताओं और पुहाना से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

कुछ समय से क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों को राहत मिली है क्योंकि दीपावली की तैयारियों के दौरान ऊर्जा निगम ने क्षेत्र में अधिकतर जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत कर ली थी। हालांकि अभी भी कुछ लाइनों की मरम्मत का काम बाकी है। इन लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रविवार को पुहाना से सालियर में नगर निगम की ओर से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर जा रही 11 हजार की लाइन पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। ऐसे में फीडर से इस लाइन पर सुबह 10 से शाम तीन बजे तक शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान पुुहाना की इस लाइन से जुड़े करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा पुहाना औद्योगिक क्षेत्र में भी सप्लाई प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता सिराज उस्मान ने बताया कि पांच घंटे के शटडाउन की जानकारी उपभोक्ताओं दी जा रही है ताकि वे समय पर काम निपटा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed