फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'There was an attempt to destroy the land of Parshuram Bhavan'

परशुराम भवन की जमीन को खुर्दबुर्द करने का किया गया था प्रयास: सतीश शर्मा

Sun, 20 Mar 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
'There was an attempt to destroy the land of Parshuram Bhavan'
ब्राह्मण समाज में चल रही रार एक बार फिर से सामने आई है। वर्तमान में खुद को ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष होने का दावा करने वाले सतीश शर्मा ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की ओर से परशुराम भवन की जमीन को औने पौने दाम में बेचना दिखाकर खुर्दबुर्द करने प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

रविवार को परशुराम भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सतीश शर्मा ने कहा कि समाज के 15 संरक्षकों में से 12 ने उन्हें सर्वसम्मति से पांच जून 2021 को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद उन्होंने कार्यकारिणी का गठन भी किया लेकिन कार्यकाल पूरा कर चुके पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महामंत्री अब भी खुद को पदाधिकारी बताते हैं। नियमानुसार दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उन्होंने फर्जी तरीके से अपना कार्यकाल तीन साल का कर लिया। कहा कि अगर उन्होंने खुद को पदाधिकारी बताना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सतीश शर्मा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने अपने कार्यकाल में कार्यकारिणी और आमसभा की बैठक नहीं बुलाई है और भगवान परशुराम के मंदिर के स्थानांतरण का निर्णय भी खुद लिया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के बहाने लाखों रुपये खुर्दबुर्द किए गए हैं। भारतीय ब्राह्मण समाज एक पंजीकृत संस्था है और इसे ट्रस्ट बनाने का कुचक्र रचने का प्रयास किया गया है। आरोप लगाया कि परशुराम भवन की करोड़ों की जगह को औने पौने दाम में बेचना दिखाकर खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया जा रहा था। साथ ही उसके स्थान पर कोई सस्ती जगह लेने की योजना थी। ब्राह्मण समाज संबंधी जो भी निर्णय लिया जाएगा वह नई कार्यकारिणी लेगी। उन्होंने दावा किया कि पूरा समाज उनके साथ है और उनकी कार्यकारिणी समाज की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं होने देगी। इस दौरान जेपी शर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, बिट्टू शर्मा, सुधीर शांडिल्य, शोभित गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश शर्मा समाज के अध्यक्ष नहीं हैं। ये सिर्फ संपत्ति को हड़पने वाले हैं। 31 अगस्त 2020 तक हमारा कार्यकाल है। ये लोग समाज को धोखे देने का काम कर रहे हैं। किस नियम के तहत सतीश शर्मा अध्यक्ष बने थे, इसका अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।
-सुरेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed