{"_id":"64dd191610dc6be91408f7c4","slug":"there-is-an-outbreak-of-suspected-fever-from-the-city-to-roorkee-news-c-5-1-drn1030-224273-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: माजरी गांव में संदिग्ध बुखार का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: माजरी गांव में संदिग्ध बुखार का कहर
विज्ञापन
बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, एक ग्रामीण की हो चुकी है मौत
शहर से देहात तक संदिग्ध बुखार का प्रकोप है। माजरी गांव में तो संदिग्ध बुखार से बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित है। कई ग्रामीणों का तो पूरा परिवार ही बुखार की चपेट में है। वहीं 50 से अधिक ग्रामीण रुड़की, हरिद्वार और देहरादून आदि के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले दिनों बुखार से एक ग्रामीण की मौत भी हो चुकी है।
बरसात के बार बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल बुखार पीड़ितों से भरे पड़े हैं। माजरी गांव में तो बुखार ने कहर बरपाया हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां बुखार से पीड़ित है। कई ग्रामीणों के तो पूरे परिवार ही बुखार की चपेट में हैं। गांव निवासी जनेश्वर प्रसाद भर्ती मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका बेटा-बहू व उनके दो बच्चे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती हैं जबकि छोटा बेटा व पत्नी मैक्सवेल अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी गांव के मास्टर रजनीश रुड़की के मातृछाया अस्पताल में भर्ती हैं। इनके भी पूरे परिवार को बुखार ने चपेट में लिया हुआ है। सेवानिवृत्त शिक्षक यशपाल व उनका परिवार भी बुखार की चपेट में है। उनका बेटा आरोग्यम अस्पताल में भर्ती है। वहीं साधुराम महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती है। उनका भी पूरा परिवार ही बुखार की चपेट में है। बेटे की पत्नी हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती है। इसी तरह से अनेक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
लोकेश के परिवार में भी बुखार ने कई सदस्यों को चपेट में लिया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बहुत कम ऐसे घर बचे हैं जिसमें कोई बुखार पीड़ित न हो। ग्रामीणों का आरोप है कि बुखार ने पूरे गांव में कहर बरपाया हुआ है लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों बुखार पवन नाम के एक ग्रामीण की मृत्यु भी हो चुकी है।
माजरी गांव में बुखार के प्रकोप को देखते बृहस्पतिवार को एक टीम भेजी जाएगी। कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जाएगी। मरीजों के खून के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाएगी। जो भी बुखार पीड़ित होगा। उसका उपचार कराया जाएगा।
-डॉ. मनीष दत्त, सीएमओ, हरिद्वार