{"_id":"680fc7a7aa9b52235f0f7904","slug":"the-young-man-married-four-times-by-lying-the-fourth-wife-exposed-the-young-man-roorkee-news-c-5-1-drn1027-676535-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: युवक ने झूठ बोलकर की चार शादियां, पांचवी बार फेरे लेने की थी तैयारी, फिर ऐसे खुला एक और राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: युवक ने झूठ बोलकर की चार शादियां, पांचवी बार फेरे लेने की थी तैयारी, फिर ऐसे खुला एक और राज
Tue, 29 Apr 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:17 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसने देहरादून निवासी एक युवक से शादी की थी। शादी के बाद वह देहरादून अपनी ससुराल में रह रही थी। इस बीच उसे पता चला कि पति पहले से ही तीन शादियां कर चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
एक युवती ने पति पर विदेश ले जाकर बेचने की फिराक में होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति झूठ बोलकर चार शादियां कर चुका है और पांचवीं करने की तैयारी कर रहा है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उसने देहरादून निवासी एक युवक से शादी की थी। शादी के बाद वह देहरादून अपनी ससुराल में रह रही थी। इस बीच उसे पता चला कि पति पहले से ही तीन शादियां कर चुका है। उसने झूठ बोलकर युवती से चौथी शादी की है।
विज्ञापन
Roorkee News: ऋषिकेश में जमीन दिलाने का झांसा देकर ग्रामीण से 40 लाख ठगे
विज्ञापन
आरोप लगाया कि इस बीच उसने पति और सास को आपस में बातचीत करते सुना। बातचीत में पति सास से उसे विदेश में ले जाकर बेचने की बात कर रहा था। इसका पता चलने पर वह बहाने से मायके आ गई।
आरोप लगाया कि अब उसे पता चला है कि पति पांचवीं शादी करने की तैयारी कर रहा है। युवती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।