{"_id":"e1f2ab9622f09194219f15f55dd81cfc","slug":"the-worst-defeat-in-the-final-days-of-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में हार जीवन का सबसे खराब दिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में हार जीवन का सबसे खराब दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। मंगलवार को रुड़की पहुंचे क्रिकेट अंडर-19 टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन फाइनल में जीत नहीं पाए। यह उनके जीवन का सबसे खराब दिन रहा। लेकिन इस हार ने उन्हें सबक सिखाया है। उनकी तमन्ना क्रिकेट की सीनियर टीम में खेलने की है। आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान रहे एडम गिलक्रिस्ट को वह अपना आइडियल मानते हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाज एवं विकेट कीपर ऋषभ पंत ने अमर उजाला को बताया कि अभी उन्हें और मेहनत की बेहद जरूरत है। इसके लिए वह निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। सीनियर खिलाड़ियों से मिलने वाले प्रत्येक टिप्स पर वह ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए वह लगातार अभ्यास भी कर रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने उन पर जो विश्वास जताया है। वह उस पर खरा उतरने के लिए मेहनत कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने बताया कि पिता राजेंद्र पंत ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। कोच तारक सिन्हा एवं कोच अवतार सिंह चौधरी ने उन्हें क्रिकेट के लिए तराशा है। समय-समय पर दोनों कोच उन्हें टिप्स देते हैं। सीनियर खिलाड़ियों से भी उसे बेहद सहयोग मिला है। यही वजह है कि वह मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाए।
विज्ञापन