{"_id":"60c258888ebc3e5cb66056ff","slug":"the-woman-s-land-was-grabbed-by-taking-hostage-roorkee-news-drn381231885","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर महिला की जमीन हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर महिला की जमीन हड़पी
विज्ञापन
लक्सर। खानपुर गांव में ताऊ की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उनकी पत्नी यानी अपनी ताई को बंधक बनाकर उनकी जमीन अपने नाबालिग बेटों के नाम करा ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला की बेटी व दामाद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी कंवरपाल की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी जमीन पत्नी शीला के नाम पर आ गई थी। शीला की केवल एक बेटी रिंपी है। रिंपी ने आठ फरवरी 2021 को क्षेत्र के ही ओसपुर गांव निवासी एक युवक के साथ विवाह कर लिया था। इसके बाद उसकी मां गांव में अकेली रह रही थी। आरोप है कि मृतक के भाई जगपाल के बेटों ने रिंपी की मां शीला को अपने घर पर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने महिला की जमीन को जबर्दस्ती अपने नाबालिग बेटों के नाम करा लिया। इसकी जानकारी होने पर रिंपी ने पुलिस से इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने शीला को आरोपियों के घर से लेकर रिंपी को सौंप दिया। आरोप है कि इसके बाद रिंपी अपनी मां और पति को साथ लेकर गांव गई, जहां ताऊ के बेटों और अन्य परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ितों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पप्पल, उसकी पत्नी शोभा, अरविंद, उसकी पत्नी मोनिका व संजय और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।