फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The visor fell when the face was visible, eight injured

मुंह दिखाई के समय गिरा छज्जा, महिला सहित आठ घायल

Wed, 04 May 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
The visor fell when the face was visible, eight injured
रुड़की स्थित पश्चिमी अंबर तालाब में दुल्हन की मुंह दिखाई रस्म के दौरान गिरा छत का छज्जा। - फोटो : ROORKEE
दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म के दौरान अचानक छज्जा गिर गया जिससे चीखपुकार मच गई। छज्जा गिरने से महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के कारण खुशी का माहौल गमगीन हो गया। हालांकि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी सोनू के बेटे अभिषेक की मंगलवार को बरात गई थी। बुधवार सुबह दुल्हन को लेकर बरात वापस आई थी। घर में खुशी का माहौल था। दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म और रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी। रस्म को देखने के लिए बच्चे और महिलाएं छज्जे पर बैठे थे। इसी बीच अचानक छज्जा जमीन पर आ गिरा। छज्जा गिरने से चीख पुकार के साथ ही भगदड़ मच गई। हादसा होता देख लोग दौड़ पड़े और महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में उषा, रिचा, रूपा, गुड्डन, बबीता, मनीषा, वारिस, काका घायल हो गए। वहीं, शादी वाले घर में कुछ देर के लिए खामोशी छा गई। हादसा होने के बाद घर के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि शाम को फिर तैयारियां शुरू करके रिसेप्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed