फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The villagers beat up the mother and son

Roorkee News: गांव के लोगों ने मां-बेटे को पीटा

Fri, 29 Aug 2025 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The villagers beat up the mother and son

विज्ञापन
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी छह लोगों ने मां और बेटे के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित ने मामले की तहरीर सुल्तानपुर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है।



मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी अबरार ने शनिवार को सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उसके घर का इनवर्टर खराब हो गया था। उसने इनवर्टर दिखाने के लिए अपने घर पर गांव के ही एक मिस्त्री को बुला लिया। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में गांव के एक व्यक्ति ने अबरार को रोक लिया और कहने लगा कि इस मिस्त्री को तूने अपने घर क्यों बुला लिया।
विज्ञापन


इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ते देख उस व्यक्ति ने अपने अन्य पांच साथियों को बुला लिया और सभी अबरार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। अबरार के शोर मचाने पर उसकी मां भी मौके पर आ गई और अबरार को छुड़ाने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हमलावरों ने उसकी मां को भी पकड़ लिया और उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। अबरार ने मामले की तहरीर सुल्तानपुर पुलिस चौकी में देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed