फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The victim's father appealed to arrest his daughter's killers

Roorkee News: पीड़ित पिता ने बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार

Wed, 05 Nov 2025 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
The victim's father appealed to arrest his daughter's killers
पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। पीड़ित ने शीघ्र कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




झबरेड़ा निवासी सुखपाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उसकी लड़की पूजा की शादी तीन वर्ष पहले झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ निवासी अनुज के साथ हुई थी। उन्होंने शादी में हैसियत से ज्यादा 20 से 25 लाख रुपये खर्च किए थे। ससुरालवाले और दहेज लाने के लिए उनकी बेटी को परेशान करने लगे। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


12 अक्तूबर को उनकी बेटी को जहर दिया गया जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद लड़की के पति अनुज, सास व ननद के खिलाफ दहेज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन घटना के तीन सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के कुछ जनप्रतिनिधियों के रसूख के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह कई बार मिले लेकिन कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। अब जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed