फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The uniformed had to stay in the house expensive,

वर्दीधारी को घर में ठहराना पड़ा मंहगा, नकदी की साफ

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The uniformed had to stay in the house expensive,
लक्सर/खानपुर। बिना जान पहचान के फौज की वर्दी पहने व्यक्ति को घर पर ठहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि वर्दीधारी ने घर में रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

लक्सरी निवासी एक युवक को पिछले सप्ताह फौज की वर्दी पहने एक व्यक्ति नगर में घूमता मिला। युवक ने उससे बात की तो उसने बताया कि उसे अपने परिचित के घर भुरना गांव जाना है, लेकिन वहां जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा। युवक ने अपनी निजी एंबुलेंस से उसे गांव के बाहर छोड़ दिया, लेकिन उक्त व्यक्ति वापस उसके साथ एंबुलेंस से वापस आ गया। रात होने पर युवक ने उसे अपने घर पर ठहरा लिया। इस बीच उसने उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी ले लिया। सुबह होने पर युवक उसे बस अड्डे छोड़कर घर वापस चला आया। यहां आकर उसे पता चला कि घर में रखी 15 हजार की नकदी गायब है। युवक ने उसके मोबाइल पर कॉल कर रुपयों की जानकारी ली। इस पर उसने रुपये ले जाने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि वह उसकी रकम वापस कर देगा। कई दिन बीत जाने के बाद भी उसने रुपये वापस नहीं किए तो युवक ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि फौजी भुरना में अपने जिस परिचित के पास गया था, उसे बुलवाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed