{"_id":"64eba385e1121412dc0bbdc5","slug":"the-two-day-tennis-ball-cricket-tournament-concluded-roorkee-news-c-5-1-drn1032-232409-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हरिद्वार ने उत्तरकाशी को हराकर जीता फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हरिद्वार ने उत्तरकाशी को हराकर जीता फाइनल
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। हरिद्वार की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी को पांच विकेट से हराकर फाइनल जीत लिया है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है। उत्तराखंड के खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में भी परचम लहरा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रविवार को भी विभिन्न टीमों के बीच कई मैच हुए। फाइनल में हरिद्वार और उत्तरकाशी की टीम पहुंची लेकिन हरिद्वार के सामने उत्तरकाशी ठहर नहीं पाई। उत्तरकाशी ने हरिद्वार को जीत के लिए 36 रन का लक्ष्य दिया। इसे हरिद्वार के बल्लेबाजों ने महज पांच ओवर में पूरा कर लिया। साथ ही पांच विकेट से मैच जीतकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। हरिद्वार टीम के मेजर अंसारी बेस्ट बेट्समैन चुने गए। उन्हें मैच ऑफ द मैच भी मिला।
विज्ञापन
उत्तरकाशी के गोकुल बेस्ट बॉलर चुने गए। इस मौके पर पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वैजयंती माला, ब्लॉक प्रमुख नारसन कवींद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख लक्सर हर्ष कुमार दौलत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रुड़की राव काले खां, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुशील चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़, ठाकुर संजय सिंह आदि मौजूद रहे।