फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The strike ended on the demand of paying salary

वेतन देने की मांग पर समाप्त किया धरना

Tue, 16 Nov 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
The strike ended on the demand of paying salary
भगवानपुर स्थित टोल प्लाजा पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के कार? - फोटो : ROORKEE
टोल प्लाजा पर चल रहा किसानों का धरना अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। किसान पिछले आठ दिनों से मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

भगवानपुर टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के पदाधिकारी टोल प्लाजा पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। मंगलवार को एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी और अन्य किसानों को अपने कार्यालय में बुलाकर वार्ता की। इस दौरान टोल प्लाजा के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने मुआवजे की मांग रखी। इस पर टोल प्लाजा के एमडी दीपक जैन कहा कि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को तब तक वेतन मिलता रहेगा, जब तक टोल प्लाजा चलेगा। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सीओ पंकज गैरोला, नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, पृथ्वी सैनी, रविंद्र, नीटू सैनी और कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed