{"_id":"62d6f0a5971f4b0dd430fbb1","slug":"the-staff-hiding-in-the-room-mistaking-the-wild-cat-as-a-wild-cat-roorkee-news-drn41767670","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली बिल्ली को गुलदार समझ कमरे में छिपे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली बिल्ली को गुलदार समझ कमरे में छिपे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बिजली घर में गुलदार जैसा जानवर घुसने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जानवर से बचने के लिए कर्मचारियों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं सीसीटीवी चेक किए तो जानवर गुलदार की बजाय जंगली बिल्ली निकली।
सोमवार देर रात अचानक जंगल से निकलकर एक गुलदार जैसा जानवर कस्बा स्थित बिजली घर में घुस आया। बिजली घर में मौजूद चौकीदार और अन्य कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। जानवर को अपनी ओर आता देख सभी ने भागकर एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। साथ ही गुलदार घुसने की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौकेे पर पहुंची और गुलदार की बिजली घर परिसर में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस ने बिजली घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया तो गुलदार जैसा एक जानवर भागता हुआ नजर आया। रेंजर विनय राठी ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह बिजली घर पहुंचे थे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज में जो जानवर नजर आ रहा है, वह जंगली बिल्ली है।