{"_id":"671fe7052305cf142b0efb34","slug":"the-sister-in-law-was-beaten-and-thrown-out-roorkee-news-c-5-1-drn1031-535881-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: जेठानी ने देवरानी को जमकर पीटा, बच्चों के साथ निकाला घर से बाहर, फिर ऐसी हालत में पहुंची कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: जेठानी ने देवरानी को जमकर पीटा, बच्चों के साथ निकाला घर से बाहर, फिर ऐसी हालत में पहुंची कोतवाली
Tue, 29 Oct 2024 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शेखपुरी में एक महिला की जेठानी ने जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं, जेठानी ने महिला को बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने जब घर में घुसने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ला निवासी महिला का किसी बात को लेकर उसकी जेठानी का विवाद चल रहा है। आए दिन इनके बीच नोकझोंक होती रहती है। देवरानी ने सोमवार को गंगनहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि सोमवार को उसकी जेठानी ने उसके साथ फिर से किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब उसने समझाने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर जेठानी ने उसकी पिटाई कर दी। महिला के दोनों बच्चे जब उसे बचाने आए तो आरोप है कि जेठानी ने उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने देवरानी को बच्चाें समेत घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: व्हिस्की, वोदका, रम को पीछे छोड़ बीयर से चढ़ा राजस्व, प्रदेश में में बीयर का उत्पादन और निर्यात बढ़ा
महिला ने जब घर में फिर से घुसने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी। महिला डर गई और कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।