फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The roof of a dilapidated school collapsed in Roorkee, a laborer buried

रुड़की में जर्जर स्कूल की छत गिरी, एक मजदूर दबा

Fri, 15 Jul 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
The roof of a dilapidated school collapsed in Roorkee, a laborer buried
रुड़की स्थित पड़ाव मोहल्ले में जर्जर स्कूल के भवन की छत गिरने से दबे मजदूर को बाहर निकालता पुलिस ? - फोटो : ROORKEE
पड़ाव मोहल्ले में जर्जर स्कूल भवन की दीवार तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक मजदूर मलबे में दब गया। दो मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हादसा होने से आसपास अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रुड़की के पड़ाव मोहल्ले में एक स्कूल भवन जर्जर हालत में है। स्कूल काफी समय पहले बंद हो गया था। कुछ दिन पहले स्कूल की एक दीवार गिर गई थी। इस पर नगर निगम ने हादसा होने की आशंका को देखते हुए जर्जर भवन को तोड़ने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को तीन मजदूर पप्पू निवासी अंबर तालाब और चंद्रपाल निवासी पनियाला व एक अन्य स्कूल भवन की दीवारें तोड़ रहे थे। इस बीच स्कूल के एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत को गिरता देख दो मजदूर भाग निकले। पप्पू मलबे में दब गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसएनए एसके गुप्ता, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल समेत अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि चंद्रपाल को भी हल्की चोटें आई हैं। एसएनए ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर था। इसे तोड़ने के लिए ठेका दिया गया था। भवन को तोड़ते समय हादसा हुआ है। मजदूर की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed