{"_id":"61c9e5238202121be43859a0","slug":"the-officers-did-not-reach-by-promising-the-farmers-roorkee-news-drn399997147","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से वायदा कर नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से वायदा कर नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
भगवानपुर ब्लाक परिसर में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के कार्यकर्ता।
- फोटो : ROORKEE
किसान सेवा सहकारी समिति में धरने पर बैठे किसानों के पास वादे के अनुसार अधिकारी नहीं पहुंचे तो उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही एकत्र होकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान वापस लौटे।
बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति झबरेड़ा में चार दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के पदाधिकारियों और समिति डायरेक्टरों ने फर्जी नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने सहायक निबंधक मान सिंह सैनी और उप निबंधक मंगला प्रसाद त्रिपाठी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने सोमवार को समिति कार्यालय में पहुंचकर उनकी समस्या सुनकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। सोमवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी किसानों के साथ समिति पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समय से नहीं पहुंचे और न ही उनके फोन रिसीव हुए। ऐसे में किसान और समिति डायरेक्टर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। जेएम ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनका पक्ष भी सुनेंगे और मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद किसान लौट आए। मौके पर समिति डायरेक्टर बबलू, उपसभापति सुशील कुमार, रविंदर, बालेंद्र, कमलदीप, महकार सिंह, मिंटू, रमेश, राहुल, कदम सैनी, अभिषेक, सुधीर कुमार, मुकेश, करण सिंह, विशाल, जोगिंदर, धन सिंह मौजूद रहे।