फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The miscreants had reached Umesh's office from Core College via Boat Club.

Roorkee News: कोर कॉलेज से बोट क्लब होते हुए उमेश के कार्यालय पहुंचे थे बदमाश

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had reached Umesh's office from Core College via Boat Club.
रुड़की। विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। दरअसल, बाइक सवार बदमाशों की पहली लोकेशन कोर कॉलेज के पास मिली है। इसके बाद वह बोट क्लब से होते हुए कार्यालय पर पहुंचे और इसके बाद मिलिट्री चौक से होते हुए फरार हो गए थे। पुलिस बदमाशों की बाइक के कलर और कंपनी के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। इसके लिए खुद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। वहीं, पुलिस की अब तक की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। घटना वाले दिन बाइक सवार बदमाशों की पहली लोकेशन कोर कॉलेज के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद वह मलकपुर चुंगी से होते हुए बोट क्लब पहुंचे थे। इसके बाद बदमाशों ने कैंप कार्यालय के बाहर पहुंचकर फायरिंग की थी। यहां से वह मिलिट्री चौक होते हुए ढंडेरा से नगला इमरती गांव तक पहुंचे थे। इसके बाद आगे बदमाश किस तरफ भागे हैं, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फिर से कैंप कार्यालय पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।
विज्ञापन


------------



बाइक पर नहीं लगी थी नंबर प्लेट

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला है कि बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल किया है। ऐसे में पुलिस के सामने बदमाशों को पकड़ना बड़ी चुनौती होगा। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने फायरिंग की घटना की खुद भी वीडियो बनाई थी। वहीं, सूत्रों की माने तो यह वीडियो सबसे पहले वेस्ट यूपी में कई सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर रात में ही वायरल कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ हो पाएगी। अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------

फिर चार पहिया वाहनों की आवाजाही की बंद



गंगनहर पटरी पर दोनों विधायकों के कैंप कार्यालय के बाहर 24 फरवरी से चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लेकिन फायरिंग की घटना के बाद एक बार फिर पुलिस ने दोनों तरफ बेरिकेडिंग लगाकर चारपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed