{"_id":"5e28914a8ebc3e4b056b7d63","slug":"the-mayor-also-surrounded-himself-with-voting-charges-regarding-otp-roorkee-news-drn3336735105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी लेकर खुद वोटिंग के आरोपों में मेयर भी घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी लेकर खुद वोटिंग के आरोपों में मेयर भी घिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वच्छता रैंक को लेकर नगर निगम की ओर से कराई जा रही ऑनलाइन वोटिंग और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो गई। इन खबरों में बताया जा रहा है कि निगम की टीम लोगों के मोबाइल नंबर लेकर ओटीपी के जरिये खुद ही अंक दे रही है। खबरों में मेयर पर भी टीम के साथ लोगों से फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाए गए हैं।
स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम के साथ मेयर गौरव गोयल भी चर्चाओं में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोर्टल की ओर से खबरें वायरल करने के बाद राजनीति गरमा गई है। साथ ही नगर निगम के स्वच्छता अभियान को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर स्वच्छता अभियान के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में कूड़ा जमा होने की खबरें भी वायरल हो रही है। इसे लेकर बुधवार को मेयर गौरव गोयल ने सोशल मीडिया पर खबरें प्रसारित कर रहे पत्रकारों पर ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक द्वेष के कारण इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या लोगों से यह पूछना गलती है कि उन्हें शहर में सफाई व्यवस्था अच्छी लग रही है या नहीं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों ने निगम में खलबली मचा दी है। हालांकि एमएनए नूपुर वर्मा का कहना है कि टीम को लोगों से ही वोटिंग कराने के लिए कहा गया है।