{"_id":"57fe89bf4f1c1be63c28e9f0","slug":"the-land-of-dreams-of-the-martyrs-will-not-make","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बना शहीदों के सपनों का देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बना शहीदों के सपनों का देश
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
श्ाहीद भ्ागत सिंह की मूिततिऱ्र्ति का अनावरण्ा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के साथ जिस हिंदुस्तान का सपना संजोया था। अभी तक पूरा नहीं हुआ है। देश को आजादी तो मिल गई है लेकिन गरीबी, जाति-धर्म के नाम पर भेदभाव से अभी आजादी नहीं मिली है।
विज्ञापन
आम नागरिक मंच (गैर राजनितिक) ने बुधवार को बीएसएम तिराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की। इसका अनावरण करते हुए शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह ने कहा कि लोग जाति धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं। गरीब और अमिर के बीच खाई बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। देश विकट स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में में देश को फिर से उसी देशभक्ति की भावना की जरूरत है जो शहीद भगत सिंह ने अपना बलिदान देकर देशवासियों में पैदा की थी। देश की रक्षा करना सिर्फ सेना का ही काम नहीं है। बल्कि देश में रहने वाले हर व्यक्ति को एक सैनिक की भांति देश के लिए काम करना होगा। इस अवसर मनजीत, अंशुका, नीरज सिंघल, दीपक कुमार लाखवान, मनोज अग्रवाल, श्यामवीर सैनी, प्रशांत अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, राजीव कुमार, राजाराम, कीर्ति गुप्ता, सूर्यकांत, दिनेश धीमान, आनंद धीमान, पवन सैनी, शिवानी, डा. अनिल शर्मा, सुभाष सैनी, दीपक कैंथल, प्रिया धस्माना, जयप्रकाश, सीमा आर्या, राजेंद्र त्यागी, मधुराका सक्सेना, अरविंद कश्यप, मंजू, शीतल, आशा धस्माना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन