{"_id":"5d5edc808ebc3e6c7012f9b8","slug":"the-incident-of-looting-recorded-in-the-fight-roorkee-news-drn3171817113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दर्ज की लूटपाट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दर्ज की लूटपाट की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बाजार से घर लौटते वक्त ग्रामीणों से मारपीट कर लूटपाट के मामले में पुलिस ने पूरी कहानी उलट कर दी। पुलिस ने लूटपाट की घटना को मारपीट में दर्ज कर लिया है। जबकि पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को मारपीट कर लूटपाट करने की सूचना दी थी। अब पुलिस का तर्क है कि ग्रामीणों के साथ लूटपाट नहीं बल्कि मारपीट हुई थी।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार से शनिवार की रात कई ग्रामीण सामान खरीदकर बाइक व साइकिल से घर लौट रहे थे। इस बीच बदमाशों ने कई ग्रामीणों से मारपीट कर लूटपाट की थी। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पीड़ित ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। साथ ही बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की थी, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया था। पीड़ित संजय, सलमान और सन्नी ने पुलिस को बताया था कि लाठी डंडों से लैस बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की थी, लेकिन अब लूटपाट की घटना को पुलिस ने पूरा उलट कर दिया। पुलिस ने मन्नाखेड़ी निवासी सन्नी से मारपीट की तहरीर ले ली। इसके बाद पुलिस ने खेल करते हुए लूटपाट की घटना को मारपीट में दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के साथ लूटपाट नहीं बल्कि मारपीट की गई है। मारपीट करने वाले कौन हैं और क्यों की गई, इस सवाल पर पुलिस ने चुप्पी साध ली। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला मारपीट का है। केस दर्ज कर मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।