{"_id":"81753b68244334f35e6be4840957caaa","slug":"the-heart-of-the-matter-said-on-day-proposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रपोज-डे पर कह दी दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रपोज-डे पर कह दी दिल की बात
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। वेलेंटाइन वीक को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। वीक के दूसरे दिन प्रपोज-डे पर भी युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को प्रपोज-डे के मौके पर युवाओं ने अपने खास को दिल की बात कह दी। हालांकि प्रपोज करने का तरीका अलग-अलग रहा। किसी ने व्हाट्सएप से मैसेज भेजकर अपने प्यार का इजहार किया तो किसी ने फूल और गिफ्ट आदि देकर अपनी दिल की बात कही।
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक के शुरू होने के साथ युवाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। तमाम ऐसे लोग होते हैं जो किसी से प्यार तो करते हैं। लेकिन उसका इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। लेकिन वेलेंटाइन वीक ने मोहब्बत का इजहार करने जैसे बड़े काम को आसान कर दिया है। खासकर युवा इस मौके को कतई गवांना नहीं जाते हैं। मंगलवार को प्रपोज-डे पर युवा खासे उत्साह नजर आए। छात्र आशीष ने बताया कि उसे इस दिन का इंतजार था। उसने सुबह अपनी फ्रेंड्स को व्हाट्सएप पर मैसेज कर प्रपोज किया। आदित्य ने बताया कि उसकी एक बहुत अच्छी दोस्त है। प्रपोज-डे के मौके पर उसने अपने दिल की बात कहते हुए उसे एक गिफ्ट दिया है।
विज्ञापन
चॉकलेट-डे के लिए बाजार तैयार
रुड़की। प्रपोज-डे और युवाओं के उत्साह को देखते हुए इस बार आकर्षक चॉकलेट भी बाजार में हैं। चॉकलेट के सुंदर गिफ्टपैक भी है। जिनकी कीमत सौ रुपये से हजार रुपये तक हैं। अपने खास दोस्त के लिए युवक-युवतियां चॉकलेट खरीद रही हैं।
विज्ञापन