फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The graph of crimes is increasing year after year

साल दर साल बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ

Wed, 29 Dec 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
The graph of crimes is increasing year after year
क्षेत्र में साल दर साल अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बढ़ते आपराधिक मामले जनता के साथ पुलिस के लिए भी चिंता का सबब बने हुए हैं। वर्ष 2021 में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और बिजली चोरी सहित अन्य धाराओं में करीब 1331 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब डेढ़ गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से लगने के कारण मंगलौर क्षेत्र में हमेशा अपराधियों का बोलबाला रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाश मंगलौर क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर संपर्क मार्गों के रास्ते फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती रह जाती है। यही कारण है कि हमेशा से ही मंगलौर क्षेत्र में संगीन वारदात होती रही हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में मंगलौर कोतवाली में 28 दिसंबर तक 1331 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें दहेज हत्या के तीन, हत्या के 11, हत्या की कोशिश के आठ, दुष्कर्म के 22, डकैती का एक, लूट के तीन, वाहन चोरी के 24, अन्य चोरी के 34 मुकदमे शामिल हैं। चोरी की घटनाओं का खुलासा करना पुलिस के लिए हमेशा चुनौती रहा है। अन्य कई मामले भी दर्ज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगाओं पर विवेचना का भार
क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक मामलों से सबसे अधिक परेशानी दरोगाओं को उठानी पड़ रही है। मंगलौर कोतवाली में तैनात आधा दर्जन से अधिक दरोगाओं पर विवेचनाओं का भार है। एक-एक दरोगा के पास सैकड़ों विवेचनाएं लंबित पड़ी हुई हैं, जिस कारण पीड़ितों को समय से न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित आए दिन दरोगाओं के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। महिला संबंधित मामलों में भी महिला दरोगा के पास अधिक विवेचना होने के कारण दुष्कर्म जैसे संगीन मामले भी अधर में लटके हैं।

वर्षवार मुकदमों का विवरण
वर्ष मुकदमे
2016 421
2017 635
2018 755
2019 779
2020 934
2021 1331
सभी छोटे-बड़े मामलों में मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते वर्ष 2021 में मुकदमों की संख्या 1331 पहुंची है। इसमें 500 से अधिक मामले बिजली चोरी के हैं। पुलिस ने अधिकतर मामलों का खुलासा भी किया है। पुलिस को अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
-डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed