{"_id":"67268a3898015ab7470f74e5","slug":"the-family-had-gone-to-a-wedding-relatives-absconded-after-stealing-jewellery-roorkee-news-c-5-1-drn1027-538509-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शादी में गया था परिवार, जेवर चोरी कर रिश्तेदार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शादी में गया था परिवार, जेवर चोरी कर रिश्तेदार फरार
विज्ञापन
एक परिवार रिश्तेदारी में शादी में गया था। इस दौरान घर में मौजूद रिश्तेदार करीब जेवर चोरी कर ले गया। परिवार ने रिश्तेदार की उसके घर और आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस रिश्तेदार की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव ढंडेरी निवासी शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले कई सालों से एक रिश्तेदार उनके घर पर ही रहता था। वह खेताबाड़ी के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। एक सप्ताह पूर्व वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में गया था। घर पर रिश्तेदार ही मौजूद था। दीपावली से एक दिन पहले वह घर आए तो रिश्तेदार नहीं मिला।
घर के कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और करीब दो लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे। उन्होंने आसपास के लोगों से रिश्तेदार के बारे में जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसके घर जाकर तलाश की लेकिन वहां पर भी नहीं मिला। आरोप लगाया कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है और रिश्तेदार ही घर से जेवर चोरी कर फरार हो गया है। युवक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। साथ ही युवक के रिश्तेदार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।