{"_id":"61b36ef734d63f64d365fab1","slug":"the-effect-of-orders-was-not-shown-overloaded-vehicles-kept-running-roorkee-news-drn398381173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा आदेशों का असर, दौड़ते रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा आदेशों का असर, दौड़ते रहे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन
लक्सर में प्रतिबंध के बाद शहर में चलते ओवरलोड वाहन।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड वाहनों के कस्बे में प्रवेश पर प्रतिबंध का आदेश पहले ही दिन हवाई साबित हुआ। मालवाहक, सवारी और कृषि कार्य के लिए अधिकृत ओवरलोडेड वाहन धड़ल्ले से कस्बे में फर्राटा भरते नजर आए। खास बात यह है कि आदेश लागू होने के पहले दिन भी इन वाहनों को रोकने वाला कोई नहीं था।
दो दिन पहले तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों और फैक्टरी प्रबंधकों के साथ बैठक की थी। इसमें सुबह सात से शाम सात बजे तक कस्बे में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने पर सहमति बनी थी। इसको शुक्रवार से लागू किया जाना था, लेकिन इन सबके बावजूद ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पाया। शुक्रवार को दिनभर ओवरलोड वाहन शहर में दौड़ते रहे। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों को लादकर जहां वाहन फर्राटा भरते नजर आते हैं तो इसी तरह मालवाहक भी ओवरलोड दौड़ते रहे।
इसके बाद भी परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, रोक के बावजूद दौड़ रहे वाहन हादसों का कारण भी बन रहे हैं। नगरवासियों ने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जानी थी। इसके लिए फैक्टरी कर्मियों को एक हफ्ते का समय दिया गया है। अगर एक हफ्ते के अंदर ओवरलोड वाहन शहर में प्रवेश करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।