फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The dog was locked in the bathroom, then millions were stolen

कुत्ते को बाथरुम किया बंद, फिर की लाखों की चोरी

Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The dog was locked in the bathroom, then millions were stolen
रुड़की। चोरों ने जेई के सरकारी आवास में चोरी करने से पहले कुत्ते को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरा आवास खंगालकर डेढ़ लाख की नकदी और करीब पांच लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जेई ड्यूटी से आवास पर वापस लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नए पुल के पास बिजलीघर नंबर छह के पास ऊर्जा निगम के जेई सतीश कुमार का सरकारी कॉलोनी में आवास है। मंगलवार को उनकी पत्नी और बच्चे किसी रिश्तेदारी में गए थे, जबकि वह आवास पर ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे। इस बीच किसी समय चोर उनके आवास में घुस आए। चोरों ने आवास में पालतू कुत्ता देखा तो उन्होंने पकड़े जाने के डर से कुत्ते को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने पूरा आवास खंगालकर डेढ़ लाख की नकदी और करीब पांच लाख के जेवर चुरा लिए। इसकी आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। देर शाम करीब आठ बजे जेई ऑफिस से आवास पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देखा। इसके बाद वह अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। सभी कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था, जबकि अलमारी टूटी हुई थी और अधिकतर सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेई से जानकारी ली। जेई ने पुलिस को बताया कि चोर आवास से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और करीब छह तौला सोने के जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed