फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The corporation removed the street vendors, vacated the pavements

Roorkee News: सड़क किनारे रेहड़ी ठेली हटाए, खाली कराए फुटपाथ

Mon, 19 Dec 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
The corporation removed the street vendors, vacated the pavements
शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर निगम की टीम ने गणेशपुर चौक से रेलवे स्टेशन और रेलवे स्टेशन से गंगनहर कोतवाली तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सड़कों के किनारे खड़ी रेहड़ी ठेली और फड़ हटवाए गए साथ ही फुटपाथ को भी खाली कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम को नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला टीम के साथ गणेशपुर चौक पहुंचे। यहां चौक पर ही अवैध रूप से खड़े रेहड़ी वालों को हटाया और चेतावनी दी। इसी तरह रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम को आता देख लोगों ने अपने सामान अंदर कर लिए। कई लोगों की ओर से सड़क पर लगाए गए टेंट को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने रेलवे रोड से गंगनहर कोतवाली तक अभियान चलाया। यहां फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ था। फल सब्जी वाले स्थायी रूप से फुटपाथ को कब्जाए हुए थे। इस दौरान कई लोगों के साथ ही टीम की नोकझोंक भी हुई लेकिन सख्ती के साथ अतिक्रमण हटा दिया गया। नगर आयुक्त ने दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान 24 लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित और सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed