फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The city also started liking POS machines in nursing homes

शहर के नर्सिंग होम में भी लगने लगी पीओएस मशीन

Mon, 09 Jan 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Mon, 09 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
शहर के नर्सिंग होम में जल्द ही आप स्वाइप मशीन से भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए कई निजी अस्पतालों में पीओएस मशीन लगाई जा चुकी है, जबकि कुछ में अभी लगनी शेष है। अधिकांश नर्सिंग होम संचालकों और चिकित्सकों ने इसके लिए बैंकों में आवेदन किया है, लेकिन मशीन की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से शहर के अधिकांश अस्पतालों में भुगतान को लेकर समस्या आ रही है। अधिकांश चिकित्सकों की ओर से नकद भुगतान की मांग की जा रही है, जबकि बैंकों से पैसे नहीं मिलने के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कई बार चिकित्सकों और मरीजों के तीमारदारों में विवाद भी हो चुका है। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। ऐसे में अब अधिकांश निजी अस्पताल संचालक और चिकित्सक स्वाइप मशीन के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ निजी अस्पतालों में स्वाइप मशीन लगाई भी जा चुकी, जबकि अधिकांश ने इसके लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन बैंकों में मशीन उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जयशंकर के अनुसार काफी संख्या में चिकित्सकों ने स्वाइप मशीन के लिए आवेदन किया है, लेकिन फिलहाल उपलब्ध नहीं है। स्वाइप मशीन के लिए डिमांड भेजी गई है। उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed