फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The beating of vegetable growers increased due to rain

बारिश से बढ़ी सब्जी उत्पादकों की धड़कन, फसलों पर मंडराए संकट के बादल

Thu, 03 Feb 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
The beating of vegetable growers increased due to rain
शहर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश और शुक्रवार को बारिश के पूर्वानुमान ने सब्जी उत्पादकों व अन्य किसानों की धड़कनें बढ़ा दी है। खराब मौसम के कारण आलू, मटर, पालक, मूली, गाजर की फसल बर्बाद होेने की आशंका है। वर्तमान में घाड़ और खादर क्षेत्र में करीब 500 बीघा जमीन पर सब्जियों की फसल हो रही है। कृषि वैज्ञानिक फिलहाल सिंचाई नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो किसानों को फसलों को ठंड से बचाने के लिए सिंचाई की जरूरत पड़ती है लेकिन इस सीजन में बारिश संभावना से ज्यादा बरस चुकी है। ऐसे में रबी की फसल के साथ ही सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो सकता है। किसानों के अनुसार मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक यदि चार फरवरी को बारिश होती है तो यह रबी फसलों के लिए नुकसानदायक होगी। अभी गेहूं, गन्ना, आलू, सरसों, मटर और अन्य सब्जी की फसल के लिए पानी की जरूरत नहीं है। इस समय जहां सरसों पर आया फूल फल देने की ओर बढ़ रहा है वो बारिश से गिर जाएगा और उत्पादन में कमी आएगी। वहीं ज्यादा बारिश होने से गेहूं की पत्ती पीली होने लगती है। वहीं यदि ओले पड़ते हैं तो फसलों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए फसल की सिंचाई बिल्कुल न करें। परियोजना के तकनीकी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पांच फरवरी के बाद मौसम सामान्य होने का अनुमान है। इसके बाद धूप निकलने से जमीन में धीरे-धीरे नमी कम होने लगेगी तो सिंचाई की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

बारिश के बाद खिली धूप, रात में बढ़ी ठंड
क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई बारिश के बाद दोपहर बाद कुछ समय के लिए चटख धूप निकली। हालांकि दिनभर चली शीतलहर के चलते धूप का असर ज्यादा नहीं रहा। वहीं शाम होते ही ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा महसूस हुई। शुक्रवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। चटख धूप नहीं निकलने से लोग घरों में ही कैद थे। हालांकि दो दिन पहले धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर महसूस हुई थी। वहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मौसम ने फिर करवट ली और पूर्वानुमान के अनुसार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान फिर नीचे चला गया। इसके बाद लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ समय शांत रहकर करीब 11 बजे फिर से बारिश हुई। दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम बिल्कुल साफ हो गया और चटख धूप निकल आई लेकिन ये राहत ज्यादा समय के लिए नहीं थी। कुछ ही देर में फिर बादल घिर आए। दिनभर चली शीतलहर के चलते भी लोग घरों से बाहर कम ही निकले। शाम को फिर से अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन की बारिश के बाद लोग चटख धूप का आनंद उठा सकते हैं लेकिन ठंडी हवा के चलते रात के समय ठंडक ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed