{"_id":"61dc47d70bb4555c2f439892","slug":"the-area-of-three-mlas-yet-the-road-is-in-bad-shape-roorkee-news-drn4012818118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन विधायकों का क्षेत्र, फिर भी सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन विधायकों का क्षेत्र, फिर भी सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद नगर से पनियाला गांव जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल पड़ी है। बच्चे और बुजुुर्ग अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में इस सड़क के आसपास बसी करीब नौ कॉलोनियों की 25 हजार की आबादी दुश्वारियों का जीवन जी रही है। सड़क की ये स्थित तब है, जब ये तीन विधायकों के क्षेत्र में शामिल है। आचार संहिता लगने के बावजूद एक उम्मीद में स्थानीय लोगों ने तीनों विधायकों को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में अब कोई भी विकास कार्य न तो शुरू हो सकता है और न कोई घोषणा हो सकती है। इसके बावजूद सुभाष नगर, नेहरूनगर, आजाद नगर, कृष्णानगर, राजेंद्रनगर, शास्त्रीनगर, विनीतनगर, शिवपुरम, गंगोत्रीकुंज, भंडारी कॉलोनी, द्वारिका अपार्टमेंट, गांधीनगर के लोगों ने मुख्य सड़क के बदहाल होने की समस्या उठाई है। स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सेवाराम त्यागी, डॉ. एनके शर्मा, शिक्षक नेता राजेश सैनी, जितेंद्र पुंडीर, अरविंद सैनी, चंदन त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, चौधरी सतीश कुंजा, डॉ. नरेश चमोली, पद्म सिंह, पूर्व सैनिक योगेश त्यागी, सतीश नेगी, प्रमोद जुयाल, राकेश त्यागी, लाखन सिंह, संजय सैनी, राजकुमार त्यागी, अवनीश मोदी, सचिन प्रधान, सतीश त्यागी, संदीप वर्मा, प्रवीण रोड आदि का कहना है कि मुख्य सड़क अरसे से बदहाल पड़ी है।
सालभर सड़क पर पानी भरा रहने से यहां हर समय बरसात जैसे हालात रहते हैं। इसी मुख्य सड़क से कई कॉलोनियों के लोगों की आवाजाही होती है। कई बार सड़क पर बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क की ये स्थित तब है, जब ये क्षेत्र तीन विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में आता है। जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐेसे में उन्होंने विधायकों को पत्र भेजकर दोबारा बदहाल सड़क की याद दिलाई है। लोगों का कहना है कि जो सड़क बनवाने का आश्वासन देगा, उसे ही वोट देंगे।