फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Testament made in back date to grab land

जमीन हड़पने को बैक डेट में बनाया वसीयतनामा

Fri, 04 Feb 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Testament made in back date to grab land
एक महिला की जमीन हड़पने के लिए परिचित महिला और दो व्यक्तियों ने जालसाजी कर बैक डेट का वसीयतनामा तैयार करवा लिया। महिला को उसकी जानकारी लगी तो उसने विरोध किया। इस पर तीनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रामपुर निवासी फरजाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति की कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद कुछ परिचित उनकी जमीन कब्जाने के लिए नजर रखने लगे। आरोप है कि जमीन हड़पने के लिए एक महिला ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर जालसाजी कर वसीयतनामा बैक डेट में तैयार करवा लिया। किसी ने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने मामले की जानकारी कराई तो बात सही निकली। उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला और उसके परिचितों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलशाना मखियाली खुर्द, लक्सर, मुनफैत और लियाकत निवासी जैनपुर खुर्द, लक्सर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed