फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ten thousand robbed from bike rider at knife point

चाकू की नोंक पर बाइक सवार से लूटे दस हजार

Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand robbed from bike rider at knife point
बदमाशों ने बाइक सवार से चाकू की नोक पर नकदी और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच एक युवक को भीड़ ने पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सादिक निवासी सराय अजीज बुधवार देर शाम अपनी बहन के यहां देवबंद जा रहे थे। जैसे ही वह गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर बाइक रुकवा ली और दस हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार होने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एक आरोपी को दबोच लिया गया, जिसे भीड़ ने जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया है। लूटपाट करने वाले दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया बदमाश कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव का निवासी है। वहीं, कस्बा चौकी पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed