फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ten thousand prize woman arrested from Sidcul

दस हजार की इनामी महिला सिडकुल से गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand prize woman arrested from Sidcul
शारीरिक शोषण और पोक्सो अधिनियम में फरार चल रही 10 हजार की इनामी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाने में 2021 में सुमन निवासी नगला, थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग के शारीरिक शोषण में आरोपी की मदद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भी शारीरिक शोषण और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया था। तभी से महिला पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी। इस पर एसएसपी ने महिला की गिरफ्तारी पर दस हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस और रुड़की सीआईयू की टीम लगातार महिला के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष संजीव थपलीयाल ने बताया कि महिला को शुक्रवार शाम रावली महदूद, थाना सिडकुल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed