फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tell BJP's wrong policies from house to house: Behad

घर-घर जाकर बतानी होंगी भाजपा की गलत नीतियां: बेहड़

Fri, 27 Aug 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tell BJP's wrong policies from house to house: Behad
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित गोल्डन पैलेस में आयोजित कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते कार्यकारी अध - फोटो : ROORKEE
रुड़की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की बात कही गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्विट हॉल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को प्रदेश में फिर से लाना है और अपनी-अपनी विधानसभा के सभी ब्लॉक व वार्ड स्तर के बूथों को मजबूत बनाना है। इसके लिए हमें आपसी मतभेद खत्म कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। प्रदेश महासचिव एवं पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर अपने वार्ड को मजबूत कर और पार्टी को विजय बनाना है।
विज्ञापन

पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हैं और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करते हैं, पार्टी उनको टिकट देने का काम करेगी। पार्टी पैराशूट प्रत्याशी को कतई बरदाश्त नहीं करेगी। प्रदेश महासचिव यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टी को मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारना चाहिए ताकि उसका डटकर मुकाबला कर सके। बैठक में मेनपाल सिंह, राम सिंह सैनी, राजेंद्र चौधरी, रश्मि चौधरी, उमेद गाजी, सुभाष सरीन, प्रमोद जौहर, पूर्व सांसाद राजेंद्र बॉडी, बिट्टू शर्मा, सुशील कश्यप, नासिर हुसैन, मंजू कश्यप, डॉ. अफजाल, श्याम सिंह, सुरेश शर्मा, राजवीर रोड़, मुर्सलीन, सालिम, सूरज नेगी, वेदपाल सैनी, बेबी खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed