फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teenagers raped school going girl

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 25 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Teenagers raped school going girl
दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का बीच रास्ते से अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी बुआ को सारी जानकारी दी। छात्रा की दादी और दादा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लक्सर नगर के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती है। वह 8वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि 12 दिसंबर की सुबह वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में लक्सर के ही एक गांव के दो किशोर मिले। वे किशोरी को जबरन अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गए और दुष्कर्म किया। उन्होंने उसका वीडियो बनाया और धमकी दी कि किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वे किशोरी को लक्सर छोड़ गए। धमकी से डरी किशोरी ने दादी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान बिजनौर से किशोरी की बुआ भी उसे देखने लक्सर आई। बुआ ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दादी उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मिलकर पूरी बात बताई। इस पर कोतवाली की महिला दरोगा ने किशोरी से अलग बात कर उसके बयान दर्ज किए। बयान में किशोरी ने घटना की पुष्टि की। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की दादी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी भी अभी नाबालिग बताए हैं। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed